{"_id":"612bd6dc6ad0df1f6b231052","slug":"madhya-pradesh-order-to-provide-banana-to-1500-policemen-of-western-indore-withdrawn-due-to-paucity-of-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पैसे की कमी के कारण 1500 पुलिसकर्मियों को केले देने का आदेश वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पैसे की कमी के कारण 1500 पुलिसकर्मियों को केले देने का आदेश वापस
Mon, 30 Aug 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:16 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने काइयों में कर्मियों की गणना के दौरान सुबह और शाम के समय में दो-दो केले उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
केला
विस्तार
मध्यप्रदेश के पश्चिमी इंदौर के करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुबह-शाम पौष्टिक आहार देने के उद्देश्य से केला उपलब्ध कराने का आदेश वापस ले लिया गया है। इस पहल के लिए कोई राशि आवंटित नहीं की गई थी। बजट की कमी के कारण फैसला वापस ले लिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
25 अगस्त को पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) महेश चंद्र जैन ने इकाइयों में पुलिसकर्मियों की गणना के दौरान सुबह और शाम के समय दो-दो केले उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
महेश चंद्र जैन ने रविवार को कहा कि हालांकि, सरकार के बजट में केले खरीदने का कोई प्रावधान नहीं है, हालांकि इसे व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्ध कराया जा सकता है। लेकिन बजट की कमी के कारण फैसला लागू नहीं हो सका।
विज्ञापन
