फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: One and a half year old boy's hand chopped off while playing with mixer grinder in Chhatarpur, had to undergo surgery

मध्य प्रदेश: छतरपुर में मिक्सर ग्राइंडर से खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे का हाथ कटा, सर्जरी करनी पड़ी

Thu, 09 Dec 2021 03:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

छतरपुर में डेढ़ साल के बच्चे का हाथ मिक्सर ग्राइंडर की चपेट में आ गया। डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: One and a half year old boy's hand chopped off while playing with mixer grinder in Chhatarpur, had to undergo surgery
छतरपुर के बच्चे का हाथ मिक्सर की चपेट में आ गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेल-खेल में डेढ़ साल का बच्चा चोटिल हो गया। उसका हाथ मिक्सर ग्राइंडर की चपेट में आ गया। इससे उसकी उंगलियां कट गई। डॉक्टरों ने सर्जरी की। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेनीगंज में रहने वाले डेढ़ साल के रौनक साहू पिता मोनू साहू चोटिल हो गया। वह घर में खेल रहा था। इस दौरान मिक्सर ग्राइंडर का बटन पुश हो गया और वह चालू हो गया। बच्चे ने खेल-खेल में उसमें हाथ डाल दिया। इससे हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। बच्चे की मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके हाथ की ड्रेसिंग कर दी है। 
विज्ञापन


रौनक के दादा जगदीश साहू ने कहा कि घर में खाना बनाते समय मसाला पीसने के लिए मिक्सर ग्राइंडर जमीन पर रखा था। इलेक्ट्रिक स्विच ऑन था। इसी दौरान रौनक उसके करीब आकर खेलने लगा। उसने मिक्सर का बटन पुश कर दिया। मिक्सी के अंदर होने से हाथ और उंगलियां बुरी तरह कट गई। बहुत खून बहने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीपी शेषा ने बताया कि हादसे में बच्चे का हाथ और उंगलियां चोटिल हुई थी। गनीमत रही कि हड्डियां नहीं कटीं, वरना उंगलियां अलग भी हो सकती थी। बच्चा बाल-बाल बचा है। ठीक होने में 20-25 दिन लग जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed