फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: On April 14, on the birth anniversary of Dr. Ambedkar, the state level program will be held at Jamboree Maidan.

मध्य प्रदेश: 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जम्बूरी मैदान में होगा 

Wed, 30 Mar 2022 11:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस की तर्ज पर 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: On April 14, on the birth anniversary of Dr. Ambedkar, the state level program will be held at Jamboree Maidan.
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस की तर्ज पर 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पचमढ़ी चिंतन बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 14 अप्रैल को जम्बूरी मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दौरा संत रविदास जयंती पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए घोषित तीन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2 मई को प्रदेश में हर साल लाडली लक्ष्मी दिवस मनाए जाने को अंतिम रूप देने की बात भी कही। साथ ही गांव में लाड़ली लक्ष्मी क्लब का गठन करना भी सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा 7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हर माह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैलेंडर बनाकर दिसंबर के अंत तक सभी जिलों में शिविर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण होने वाली नल जल परियोजनाओं को उत्सव मनाकर शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भूसा तैयार करने के लिए ठोस कदम उठाएं
चौहान ने कहा कि प्रदेश में पशुओं के लिए भूसा तैयार करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। भूसे की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखकर इस दिशा में शीघ्र कार्य योजना बना ली जाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के हर जिले में 75 तालाब बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान कल्याण और कृषि मंत्री कमल पटेल और राज्य मंत्री नर्मदा घाटी विकास भारत सिंह कुश्वाह, राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास रामखेलावन पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव मनोज गोविल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed