{"_id":"61cee16a4f2da84fe71d9f9f","slug":"madhya-pradesh-omicron-cases-came-fast-in-madhya-pradesh-all-arrangements-should-be-made-in-time-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भी तेजी से आए ओमिक्रॉन के केस, समय रहते सारी व्यवस्थाएं कर लेनी चाहिएः मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भी तेजी से आए ओमिक्रॉन के केस, समय रहते सारी व्यवस्थाएं कर लेनी चाहिएः मुख्यमंत्री
Fri, 31 Dec 2021 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कहा कि हमें समय रहते व्यवस्थाएं करनी होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने यह भी कहा कि हम देख रहे हैं कि देशभर में तेजी से ओमिक्रॉन ने न केवल दस्तक दी, बल्कि मध्य प्रदेश में भी प्रवेश कर लिया है। देशभर में इस वैरिएंट के केस तेजी से आ रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी तक देश में इसके सीरियस पेशेंट नहीं हैं। डेल्टा जिस तरह का असर डाल रहा था अभी वैसा असर नहीं है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन का निरीक्षण किया। सीएम ने अस्पताल परिसर में बच्चों के 30 बेड क्षमता की हाई-डेफिशियेंसी यूनिट, आईसीयू और जनरल वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं उपकरणों के संचालन की तकनीकी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने हमीदिया अस्पताल परिसर में विकसित 35 मीट्रिक टन की रोजाना क्षमता वाले ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि हम सावधानी से हर संभव उपाय कर रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के वार्ड, आइसोलेशन वार्ड,आईसीयू बेड्स, एचडीयू बेड्स,वेंटीलेटर समेत अन्य उपकरण और दवाइयों की उचित व्यवस्था की जा रही हैं। हम क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों को फिर से सक्रिय कर रहे हैं। घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें।
उन्होंने कहा कि एक बड़े संकट से निपटने के लिए स्टाफ, स्टाफ की ट्रेनिंग, पिछली बार की अव्यवस्थाओं को दूर करना, जरूरी दवाइयां इन सबकी व्यवस्था रहे। मैं भी समय-समय पर कोविड की समीक्षा कर रहा हूं। हम सबकी कोशिश यह रहे कि सारी व्यवस्थाओं को चेक करके देखें। ऑक्सीजन के उपयोग के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। मैं प्रदेशभर के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य साथियों से आह्वान करता हूं कि यह हमारी परीक्षा की घड़ी है। हम सब मिलकर इस संकट का सामना करना जनता को सुरक्षित निकाल ले जाएं।
विज्ञापन
नए साल के जश्न में भीड़-भाड़ न करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता को समझाइश देते हुए मास्क लगाने हेतु प्रेरित करें। जनता से अपील है कि नए साल का उत्सव भीड़-भाड़ करके न बनाएं, जोश में हम होश न खोएं। उचित दूरी बनाएं रखें।
समय रहते सारी व्यवस्थाएं करनी होगी
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमें हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। आज भी 77 नए पॉजिटिव केस पूरे मध्य प्रदेश में आए हैं। समय रहते हमें सारी व्यवस्थाएं करनी होगी। हम पूरे प्रयास और परिश्रम कर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें। आज मैं हमीदिया अस्पताल में न केवल व्यवस्थाएं देखने आया हूं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में भी ये संदेश देने आया हूं कि प्रदेशभर के अस्पतालों में आईसीयू, एचडीयू बेड्स, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन एवं अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। मैंने ऑक्सीजन की व्यवस्था देखी, पीएसए प्लांट भी चल रहा है।

हमीदिया अस्पताल में कोरोना को लेकर तैयारियां संतोषजनक हैं। दवाएं, उपकरण, ऑक्सीजन आदि की चाक-चौबंद व्यवस्था है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि सतर्कता और सावधानी से इस संक्रमण की तीसरी लहर आने ना दें। मैं आशा करता हूं कि इन व्यवस्थाओं की जरूरत ना पड़े। #MPFightsCorona pic.twitter.com/QgXcF2rMP9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 31, 2021