{"_id":"619cd6f795337e6a79294b43","slug":"madhya-pradesh-notification-of-winter-session-of-vidhan-sabha-issued-meetings-will-be-held-for-five-days-from-20-to-24-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी, 20 से 24 दिसंबर तक पांच दिन होंगी बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी, 20 से 24 दिसंबर तक पांच दिन होंगी बैठकें
Tue, 23 Nov 2021 05:26 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। पांच दिन तक बैठकें चलेंगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर गिरीश गौतम की अध्यक्षता में बैठक की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र 20 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। पांच दिन के इस सत्र में सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर अपराह्न 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक बैठकें होंगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों के लिए 24 दिसंबर के अंतिम ढाई घंटे का समय तय किया गया है।
मंगलवार को विधानसभा परिसर में संसदीय विद्यापीठ हेतु आवंटित स्थान पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाहियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने की। बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।