फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News Narendra Modi Shivraj Singh Chouhan Mahamrityunjay Jaap, VD Sharma Kamal Patel

Madhya Pradesh: मोदी की सलामती के लिए शिवराज ने भोपाल में किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप, वीडी शर्मा महाकाल और पटेल ओंकारेश्वर में

Thu, 06 Jan 2022 02:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 02:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलामती के लिए मध्य प्रदेश के कई शहरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मंत्र का जाप किया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh News Narendra Modi Shivraj Singh Chouhan Mahamrityunjay Jaap, VD Sharma Kamal Patel
शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी की सलामती के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनकी सलामती के लिए मध्य प्रदेश में कई शहरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर मंत्र का जाप किया। प्रधानमंत्री की सलामती के लिए पूजा करने कृषि मंत्री कमल पटेल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सीएम शिवराज ने गांधी परिवार पर निशाना साधा था। वीडियो जारी कर कहा था कि गांधी परिवार और कांग्रेस सरकार ने पीएम की सुरक्षा के साथ नहीं बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इसे देश की जनता माफ नहीं करेगी। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि देश के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी के साथ है। भगवान का धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार ने उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इससे पहले कभी देश में ऐसी घटना सामने नहीं आई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, लेकिन पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही कर पूरे राष्ट्र की सुरक्षा में चूक की गई है। यह कांग्रेस का अपराधिक षडयंत्र है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh News Narendra Modi Shivraj Singh Chouhan Mahamrityunjay Jaap, VD Sharma Kamal Patel
वीडी शर्मा ने उज्जैन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई थी, पीएम मोदी कल पंजाब के दौरे पर थे, इस दौरान हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी दूर फ्लाईओवर पर पीएम के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया था जहां प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद पंजाब सरकार की जमकर किरकिरी हुई वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पीएम की सुरक्षा को लेकर ट्वीट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed