फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh news a primary school teacher has more than five crore assets officer raid informed

एमपी के मास्टर जी गजब हैं: 23 साल में सैलरी मिली 36 लाख, लेकिन 24 शहरों में बना ली करोड़ों की संपत्ति

Wed, 17 Mar 2021 10:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 17 Mar 2021 10:25 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के ठिकानों पर छापेमारी
  • शिक्षक के पास से सवा पांच करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई
  • 23 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति बनाने पर उठे सवाल

विज्ञापन
madhya pradesh news a primary school teacher has more than five crore assets officer raid informed
मध्यप्रदेश के बैतूल में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के घर छापेमारी - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के पास से सवा पांच करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। यह चौंकाने वाला खुलासा लोकायुक्त भोपाल की दस सदस्यीय टीम की जांच में हुआ। मंगलवार को यह जांच की गई थी। टीम ने सुबह छह बजे प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पंकज रामजन्म श्रीवास्तव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। 

विज्ञापन


इन ठिकानों में भोपाल का मिनाल रेसीडेंसी स्थित मकान नंबर डी 413 और सारणी-बगडोना में एमजीएम कॉलोनी के घर शामिल हैं। इन छापेमारी से पंकज की बैतूल, छिंदवाड़ा, भोपाल और नागपुर में 24 से ज्यादा प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है। जिसमें समरधा में प्लॉट, पिपरिया जाहिरपीर में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में छह एकड़ भूमि, बैतूल में आठ आवासीय प्लॉट, बगडोना में छह दुकान और दस अलग-अलग गांवों में कुल 25 एकड़ की कृषि भूमि शामिल है। 
विज्ञापन


बता दें कि पंकज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रेंगाढाना में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है। फिलहाल पंकज की संपत्ति को लेकर अभी जांच चल रही है। पंकज के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से की गई छापेमारी में पता चला कि पंकज क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को ऊंची ब्याज दर पर कर्जा देता था और उनकी संपत्ति को गिरवी रखता था। कर्ज लेने वाले अगर पैसा नहीं चुका पाते थे तो पंकज उनकी संपत्ति अपने नाम करवा लेता था। पंकज ने अपने मित्र के साथ श्रीराम आईटीआई संस्था के निर्माण कार्य में करीब 50 लाख रुपये का निवेश किया है। 

लोकायुक्त अधिकारी डॉक्टर सलिल शर्मा का कहना है कि पंकज ने 1998 में शिक्षा विभाग में 2,256 रुपये के वेतन पर नौकरी ज्वाइन की थी। मौजूदा समय में पंकज का वेतन करीब 40,000 रुपये प्रति महीना है। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि 23 साल की नौकरी में पंकज को 36,50,500 रुपये का वेतन मिला। 


अधिकारी ने कहा कि इस वेतन से उसने करोड़ों की संपत्ति कैसे बना ली, ये जांच का विषय है। अधिकारी ने कहा कि आय और व्यय की गणना होगी, पंकज के पास से नकदी ज्यादा बरामद नहीं हुई है। पंकज के पिता वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड में पाथाखेड़ा सर्वेयर थे। पंकज ने बताया कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद बड़ी राशि मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed