फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Neither band-baja, nor barati, got married in Sidhi district in 17 minutes

मध्य प्रदेश: सीधी जिले में 17 मिनट में हो गई शादी, न बैंड-बाजा था, न ही बराती

Tue, 03 May 2022 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 08:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रोली मेमोरियल में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। इस शादी में न तो बैंड-बाजा था। ने ही कोई बराती। बिना दहेज की शादी मात्र 17 मिनट में हो गई। अब इस शादी की चर्चा है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Neither band-baja, nor barati, got married in Sidhi district in 17 minutes
सीधी में बिना दहेज की शादी मात्र 17 मिनट में हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्राम बंदैला तहसील बहरी का युवक दीपक पंचराज प्रजापति ने ग्राम कोटहा तहसील गोपद बनास की प्रियंका गणेश प्रजापति से 2 मई को शादी रचाई है। ये शादी संत रामपाल महाराज के निर्देशन में उनके शिष्यों द्वारा संपन्न कराई गई है। शादी में ख़ास बात यह थी कि शादी गुरुवाणी रामायणी पढ़कर 17 मिनट में करा दी गई। संत रामपाल महाराज के शिष्य बब्लेश गुप्ता व सत्यलाल प्रजापति ने बताया कि इस शादी में ना कोई पारंपरिक रीति रिवाज, न बैंड-बाजा, न डीजे, न टेंट, न कोई बाहरी आडंबर, न कोई बराती व पूर्ण दहेज मुक्त शादी संपन्न कराई गई है। शास्त्रों के अनुसार सभी देवी देवताओं को साक्षी मानकर आव्हान किया गया फिर शादी कराई गई है।
विज्ञापन


यह शादी में एक और खास बात यह थी कि इसमें दहेज नहीं लिया गया है। इसे पूरी तरह से दहेज का बहिष्कृत माना गया है। दहेज समाज के लिए एक अभिशाप है जिसके लिए संत रामपाल के सदस्यों ने यह अनोखी शादी रचा कर एक सीधी जिले में मिसाल पेश की है। परिजनों ने बताया कि दोनों पक्ष संत रामपाल के अनुयायी हैं। गुरु का संदेश है कि शादियों में फिजूल खर्ची रुकना चाहिए, इसलिए इस तरीके से शादी करवाई गई है। शादी के दौरान एक तरफ संत रामपाल के प्रवचन चलते रहे तो दूसरी तरफ शादी की रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed