फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Naxalite Nagesh killed in 45 minutes of firing, jawans will get out-of-turn promotion

Madhya Pradesh: 45 मिनट की फायरिंग में 29 लाख का इनामी नक्सली नागेश ढेर, जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलेगा

Mon, 20 Jun 2022 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 20 Jun 2022 07:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 45 मिनट की फायरिंग में 29 लाख इनामी नक्सली नागेश उर्फ राजू तुलावी अपने दो साथियों के साथ ढेर हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हॉक फोर्स के जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और  गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा।
  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Naxalite Nagesh killed in 45 minutes of firing, jawans will get out-of-turn promotion
बालाघाट में तीन इनामी नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में इनामी नक्सली की मौत पर पुलिस और टीम की तारीफ की है। मुख्यमंत्री बोले कि ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हॉक फोर्स के जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और  गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 45 मिनट की फायरिंग में 29 लाख इनामी नक्सली नागेश उर्फ राजू तुलावी अपने दो साथियों के साथ ढेर हुआ है।
विज्ञापन

 
पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) फरीद शापू ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को तीन इनामी नक्सली को मारने में सफलता मिली है। जिसमें दो पुरुष तथा एक महिला नक्सली शामिल है। पहली बार मध्य प्रदेश में जीआरबी डिवीजन के डीवीसीएम (डिवीजन कमेटी मेम्बर) स्तर का कमांडर इन चीफ नक्सली नागेश उर्फ राजू तुलावी मारा गया है तथा एक एके-47 रायफल बरामद हुई है।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा 20 जून को थाना बहेला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खराड़ी की पहाडियों के जंगल क्षेत्र में वर्दीधारी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर नक्सलियों की धरपकड़, घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल विरोधी अभियान द्वारा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप हॉकफोर्स को खराड़ी जंगल की तरफ सुबह पांच बजे रवाना किया गया। टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। नक्सलियों ने घेराबंदी भांपकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिस पर पुलिस बल द्वारा नक्सलियों को घेर लिए जाने और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग जारी रखी गई। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से लगभग 45 मिनट फायरिंग चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फायरिंग रुकने के कुछ देर बाद पुलिस बल द्वारा घटना स्थल का तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो पुरुष नक्सली एवं एक महिला नक्सली के शव बरामद हुए। वर्दीधारी पुरुष नक्सली की पहचान जीआरबी डिवीजन के डीवीसीएम (डिवीजन कमेटी मेम्बर) एवं कमांडर नागेश उर्फ राजू तुलावी उम्र लगभग 40 वर्ष  निवासी बोटेझरी थाना ग्येराहपत्ती जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र के रूप में हुई। नागेश पर मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ द्वारा संयुक्त रूप से 29 लाख का इनाम घोषित था।
 
वहीं, अन्य दोनों नक्सलियों की पहचान मनोज उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी पश्चिम बस्तर छत्तीसगढ़ तथा महिला नक्सली रामे उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी कोरसागुडेम, जगरगुण्डा, जिला सुकमा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। दोनों नक्सली जीआरवी डिवीजन के टांडा एरिया कमेटी मेम्बर थे। इन दोनों नक्सलियों पर मध्यप्रदेश शासन, महाराष्ट्र शासन तथा छत्तीसगढ शासन द्वारा संयुक्त रूप से 14-14 लाख का इनाम घोषित था।
 
घटना स्थल से एक एके-47, एक थ्री-नॉट-थ्री रायफल, एक रिवॉल्वर, एक 315 सिंगल शॉट रायफल,कॉम्बेट पाउचेस एवं पिट्ठू बैग बरामद हुए हैं। साथ ही दो वायरलैस सेट, एक जीपीएस ट्रेकर, डेटोनेटर्स, एक कूकर बम एवं दैनिक उपयोग की सामग्री व अन्य नक्सल सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। इन तीनों नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। सीएम ने कहा कि  जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले, आज के ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हाक फोर्स के जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और  गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed