फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh mp weather forecast update today, MP Weather Update Today: Madhya Pradesh trembles again due to northern winds, mercury dropped to 4.3 degrees in Umaria, ocean is the coldest

MP Weather Update Today: उत्तरी हवाओं से फिर कांपने लगा मध्य प्रदेश, उमरिया में 4.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, सागर सबसे ठंडा

Fri, 31 Dec 2021 01:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी रहने के कारण ठंड बढ़ी है। इससे रात का तापमान लगातार कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में सागर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में एक दिन में 4.3 डिग्री तक पारा गिरा है। 

विज्ञापन
madhya pradesh mp weather forecast update today, MP Weather Update Today: Madhya Pradesh trembles again due to northern winds, mercury dropped to 4.3 degrees in Umaria, ocean is the coldest
MP Weather Update Today - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है। हवाओं का रुख उत्तरी रहने के कारण ठंड बढ़ी है। इससे प्रदेश में रात का तापमान लगातार कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में सागर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में एक दिन में 4.3 डिग्री तक पारा गिरा है। मौसम जानकारों की मानें तो शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। अगले दो दिन में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात का तापमान कई शहरों में 7 डिग्री से कम रहा। इनमें सागर (6.0), पचमढ़ी (6.2), रायसेन (6.4), नौगांव-टीकमगढ़-उमरिया (7.0), ग्वालियर (7.2), धार (7.3), गुना (7.6) शामिल रहे। प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में रात का पारा 9.9 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। आंकड़ों के मुताबिक सागर, धार, उमरिया में तीव्र शीतलदिन रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, लेकिन इन तीन वेदर सिस्टम का मप्र पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। इस वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बादल पूरी तरह छंट चुके हैं। इसलिए भी उत्तरी हवाएं ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। रीवा, सागर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभागों में तथा सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, राजगढ़ में कहीं-कहीं कोहरा रहा। सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा। सीधी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, दतिया, गुना में शीतलदिन रहा। अगले 24 घंटे की बात करें तो सागर, जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा बैतूल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, रायसेन, भोपाल, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतलदिन रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed