फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Lady don arrested in Bhind, used to extort and blackmail, pistol and 15 cartridges recovered

मध्यप्रदेश: भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद

Sun, 18 Jul 2021 05:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भिंड
पीटीआई, भिंड Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 18 Jul 2021 05:14 PM IST
सार

भिंड में महिला अपराधी कुसुम भदौरिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह जबरन वसूली, ठगी व ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों में जुटी थी। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lady don arrested in Bhind, used to extort and blackmail, pistol and 15 cartridges recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड शहर में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली एवं ठगी के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल तथा 15 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुसुम भदौरिया लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही है। भिंड महिला पुलिस थाना प्रभारी रत्ना जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भिंड शहर के यदुनाथ नगर स्थित कुसुम के आवास पर शनिवार शाम छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से एक देशी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


अखबारों के पहचान पत्र व सरकारी विभागों की मुहर भी मिली
रत्ना जैन ने बताया कि पुलिस ने इस छापे के दौरान कुसुम के घर से कुछ छोटे अखबारों के उसके पहचान पत्र भी बरामद किए हैं, जिनमें वह पत्रकार के रूप में काम किया करती थी। उसके घर से कई सरकारी विभागों की मुहर भी बरामद हुई हैं। जैन ने बताया कि लोगों का कहना है कि वह हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि सरकारी विभाग की मुहर रखने के अलावा वह बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए सिफारिश पत्र भी लिखा करती थी। जैन ने कहा कि पुलिस उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुसुम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के साथ-साथ भादंवि की धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed