फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kovid vaccine for 12 to 14 year old children starts from today, 30 lakh children will get the vaccine

मध्य प्रदेश: 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगा सुरक्षा का टीका, 30 लाख बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 23 Mar 2022 11:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Mar 2022 11:32 AM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का बुधवार से वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया। इन बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में 30 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kovid vaccine for 12 to 14 year old children starts from today, 30 lakh children will get the vaccine
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का बुधवार से वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया। इन बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में 30 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशव्यापी कोविड रोधी वैक्सीनेशन की सुबह 10 बजे ओल्ड कैंपियन स्कूल अरेरा कॉलोनी भोपाल से शुभारंभ करेंगे। कोविड -19 वैक्सीनेशन अभियान को विस्तार देते हुए 23 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया है। कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की 0.5 एम.एल. खुराक इन्ट्रामस्कुलर लगाई जाएगी। दूसरा डोज पहले टीके के 4 सप्ताह बाद लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्रदेश में 12 से 14 साल के करीब 30 लाख बच्चो को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, भोपाल जिले में कुल 86 हजार 389 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। जन शिक्षा केन्द्रों के समन्वय से बच्चों के परिजनों से संवाद कर स्कूलों में टीकाकरण कराया जा रहा है। भोपाल जिले के 2026 स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की 54000 डोज भोपाल जिले को प्राप्त हुई है। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन को संबंधित स्कूलों में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप लगाया जाएगा। परिजन वैक्सीन लगवाने के पहले बच्चे को नाश्ता करवाकर भेजे।
 
बता दें कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 टीका लगाया गया था। मार्च माह से 60 से ऊपर के व्यक्तियों को टीका लगाने की शरुआत की गई थी। एक मई 2021 से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोविड-19 टीका लगाया जा रहा हैं। किशोरवय के टीके तीन जनवरी 2022 से लगाए जा रहे हैं। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed