{"_id":"5f82fd838ebc3e9bda53714d","slug":"madhya-pradesh-jeetu-patwari-reached-for-campaigning-for-assembly-by-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतू पटवारी ने बुजुर्ग महिला से पूछा- कमलनाथ सरकार में क्या कमियां थीं, जवाब मिला-कई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतू पटवारी ने बुजुर्ग महिला से पूछा- कमलनाथ सरकार में क्या कमियां थीं, जवाब मिला-कई
Sun, 11 Oct 2020 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
जीतू पटवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कई इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पटवारी ने महिला से पूछा कि कमलनाथ सरकार में क्या कमियां थीं? महिला ने झट से जवाब दिया- कई कमियां थीं।
विज्ञापन
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान पटवारी ने बुजुर्ग महिला को मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला से पूछा, दादी कमलनाथ सरकार की क्या-क्या कमियां हैं। दादी ने झट से कहा- बहुत कमियां थीं। इस पर फिर पटवारी ने पूछा, जैसे। दादी ने फिर कहा- यह तो याद नहीं, लेकिन बहुत कमियां थीं। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने तुलसी सिलावट पर निशाना साधा। पटवारी ने तुलसी सिलावट को लेकर भी दादी से सवाल पूछा कि वह तो बीच में बिक गए चुनाव तो पांच साल का हुआ था। इस पर दादी ने कहा- काम करोगे तो लोग पूछेंगे, नहीं तो कौन पूछेगा।
विज्ञापन
वहीं, मौजूद एक अन्य महिला ने कहा कि वोट सोच-समझकर देना चाहिए। महिला ने कहा कि जनता सब जानती है। हमारा वोट एक दिन, महीने या एक साल का नहीं है, पांच साल का है। हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो हमारे प्रदेश को अच्छा बनाए रखे।
