{"_id":"61ab79bc5e75f3591804e438","slug":"madhya-pradesh-jabalpur-commissioner-chandrashekhar-borkar-corona-infected-family-report-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जबलपुर कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित, परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जबलपुर कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित, परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव
Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
सार
जबलपुर के संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राहत की बात यह है कि उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बोरकर की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बोरकर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर संभागायुक्त चंद्रशेखर बोरकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संभागायुक्त कार्यालय तथा प्रशासनिक अमले में हडकंप है। स्वास्थ विभाग ने उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकालने का काम शुरू कर दिया है। संभागायुक्त के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएचएमओ रत्नेश कुरारिया ने संभागायुक्त के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। कुरारिया ने बताया कि बोरकर में किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं थे। टेस्ट करवाने पर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके परिजनों का टेस्ट करवाया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। संभागायुक्त से मिलने वाले व्यक्तियों के संबंध में स्वास्थ विभाग जानकारी एकत्र कर रहा है। संपर्क में आये व्यक्तियों की टेस्टिंग करवाई गई है। मेरी जानकारी के अनुसार संभागायुक्त पिछले कुछ दिनों से शहर से बाहर नहीं गए हैं। उनकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।