फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Investors' Summit from November 4 to 6 in Indore, CM may attend road shows in Delhi and Mumbai

मध्य प्रदेश: इंदौर में 4 से 6 नवंबर तक होगा इन्वेस्टर्स समिट, दिल्ली और मुंबई के रोड शो में शामिल होंगे सीएम

Wed, 30 Mar 2022 04:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 04:10 PM IST
सार

कोरोना काल की वजह से टला इन्वेस्टर्स समिट अब 4 से 6 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगा।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Investors' Summit from November 4 to 6 in Indore, CM may attend road shows in Delhi and Mumbai
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की वजह से टल रहा इन्वेस्टर्स समिट अब नवंबर में आयोजित होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होगा।  
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार 4-6 नवंबर 2022 को इन्वेस्ट मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है। यह समिट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इन्वेस्टर्स समिट के पहले होने वाले रोड शो में दिल्ली और मुंबई में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हो सकते है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रोड शो दावोस और जर्मनी में करने पर विचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए कापोरेट्स बिजनेस हाउसेस और अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जाना है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग, फार्मा एंड मेडिकल, टेक्सटाइल एंड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, एग्री एंड फूड प्रोसेसिंग, बायो टेक्नोलॉजी, स्टार्ट अप्स, इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल समित अन्य नए क्षेत्रों की यूनिट की स्थापना के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि पिछले इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed