फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Income tax department raids in Bhopal and Indore, builders and developers targeted

भोपाल में आयकर विभाग की छापेमारी में 100 बेनामी संपत्तियों का पता चला

Fri, 21 Aug 2020 09:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Income tax department raids in Bhopal and Indore, builders and developers targeted
Income Tax Raid - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह छापेमारी की। अचानक हुई इस छापेमारी से शहर के बिल्डर्स और डेवलपर्स के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भोपाल में फेथ समूह की कंपनियों (Faith Group of Companies) के एक कार्यालय में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई है।

विज्ञापन

 

भोपाल में आयकर विभाग की छापेमारी में 100 ‘बेनामी’ संपत्तियों के नेटवर्क का पता चला है। इनमें से कुछ संपत्तियां एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से जुड़ी हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी में बृहस्पतिवार को छापेमारी में जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं, उनसे पता चलता है कि पिछले छह साल के दौरान बड़े बेहिसाबी धन के जरिये इन संदिग्ध संपत्तियों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय ने कहा कि जिन समूहों पर छापेमारी की गई है उनमें से एक मुख्य व्यक्ति चूड़ियों की दुकान चलाता है। बयान में कहा गया है कि एक अन्य व्यक्ति प्रॉपर्टी बिल्डर/डेवलपर है और वह क्रिकेट अकादमी भी चलाता है। हालांकि, किसी इकाई के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान करीब 100 संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ये दस्तावेज प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि से संबंधित हैं, जिनका बाजार मूल्य 105 करोड़ रुपये है।

सीबीडीटी ने कहा कि ज्यादातर संपत्तियां ऐसे लोगों के नाम पर है, जिनका खास कामकाज नहीं है। इससे पता चलता है कि ये बेनामी संपत्तियां हैं। छापेमारी में आयकर विभाग ने 1.8 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण भी जब्त किए हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि दस्तावेजों से पता चलता है कि कुछ सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों की इन बेनामी संपत्तियों में भागीदारी या स्वामित्व है।

बताया जा रहा है कि फेथ बिल्डर के मालिक होशंगाबाद एसपी के रिश्तेदार हैं। उनके कारोबार में कई अफसरों और नेताओं का पैसा  लगा हुआ है।

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह फेथ बिल्डर के ऑफिस पर छापे की कार्रवाई की। करीब छह सदस्यीय टीम ने चूना भट्टी स्थित ऑफिस पर कार्रवाई शुरू की। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि शाम में अधिकारी इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देंगे। फिलहाल, 150 सदस्यों की टीम इंदौर और भोपाल में अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।


फेथ बिल्डर के मालिक राघवेंद्र तोमर का फेथ नाम से बिल्डर, क्रिकेट क्लब, होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, पैकर्स, एग्रो आदि संस्थाएं हैं। इनका संचालन भोपाल और इंदौर से किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इनके पिता आईजी के पद से रिटायर हुए हैं और होशंगाबाद के एसपी इनके रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed