फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: important decision taken in cabinet meeting headed by CM Kamalnath

सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले 

Sun, 15 Mar 2020 10:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Sun, 15 Mar 2020 10:31 PM IST
सार

  • शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की वृद्धि
  • लोकसेवा आयोग में दो सदस्य नियुक्त
  • नोवल कोरोना वायरस का प्रसार रोकने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
Madhya Pradesh: important decision taken in cabinet meeting headed by CM Kamalnath
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया। बैठक में शासकीय सेवकों, पेंशनरों, शिक्षक संवर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों और स्थायी कर्मियों को देय महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर में एक जुलाई 2019 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि यानि 12 प्रतिशत को बढ़ाकर 17 प्रतिशत किए जाने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि यानि 154 प्रतिशत को बढ़ाकर 164 प्रतिशत करने के फैसले को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की बढ़ी हुई राशि का भुगतान मार्च 2020 के वेतन/पेंशन (माह अप्रैल 2020 में देय) से किया जाएगा। एक जुलाई 2019 से 29 फरवरी 2020 की अवधि के एरियर की राशि के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग में 2 सदस्य नियुक्त
कैबिनेट ने रामू टेकाम और राशिद सुहैल सिद्दीकी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त करने का अनुमोदन किया। बैठक में मध्यप्रदेश रेत (खनन,परिवहन,भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2019 में संशोधन के लिए 7 फरवरी 2020 को मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में जारी अधिसूचना को भी अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


नोवल कोरोना वायरस का प्रसार रोकने पर हुई चर्चा
राज्य में नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई । बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय मंत्री समूह का गठन किया गया है, जो स्थिति की सूक्ष्मता से समीक्षा कर रहा है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संसद में सामूहिक समारोहों और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है । सामूहिक स्तर पर समारोहों की अनुमति नहीं देने के लिए भी निर्देशित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार राज्य सरकारों से नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह कर रहा है । मध्यप्रदेश सरकार भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, सार्वजनिक पुस्तकालय, वाटर पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मैरिज हॉल को आगामी आदेश तक बंद रखने, आधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षणों और सार्वजनिक समारोहों को स्थगित रखने और 20 से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन को रोकने के लिए कानूनी उपाय किये जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed