फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: If the lover did not take away, then died, the boy's family members were not ready for marriage, so wanted to run away

Madhya Pradesh: प्रेमी भगाकर नहीं ले गया तो दी जान, लड़के के घरवाले नहीं थे शादी के लिए तैयार इसलिए भागना चाहती थी

Sat, 04 Jun 2022 05:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 05:49 PM IST
सार

प्रेमी और प्रेमिका ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया था। दोनों शुक्रवार को शादी करने वाले थे। शुक्रवार को बॉयफ्रेंड नहीं आया। इस बात से आहत प्रेमिका ने घर में बनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: If the lover did not take away, then died, the boy's family members were not ready for marriage, so wanted to run away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रेमी के साथ भागकर शादी करने की तैयारी में थी, पर प्रेमी ने कुछ दिन का समय मांगा था। इससे खफा प्रेमिका ने यह कदम उठाया। युवती के पिता ने भी प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रेणु राठौर नामक युवती फिजिकल इलाके में रहती थी। उसने फांसी तब लगाई, जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। वह अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी। रेणु के पिता रामस्वरूप राठौर ने बताया कि कपिल नाम के लड़के से उसका 8 साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवारों को भी जानकारी थी। युवती की जिद थी कि शादी कपिल से ही करेगी। हमने उसकी खुशी के लिए कपिल के पिता और भाई से उनके रिश्ते के बारे में बात की। लेकिन एक जाति के न होने के कारण वे तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

 
रामस्वरूप राठौर ने बताया कि जब शादी की बात नहीं बनी तो कपिल और रेणु ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया था। दोनों शुक्रवार को शादी करने वाले थे। शुक्रवार को कपिल बेटी को लेने नहीं आया। वह उसे एक-दो दिन में भागकर शादी करने की बात कह रहा था। बेटी इस बात से इतनी आहत हुई कि उसने घर में बनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed