{"_id":"61800ec3ff2539586a2012c9","slug":"madhya-pradesh-home-minister-narottam-mishra-said-on-sabyasanchi-advertisement-controversy-there-will-be-no-warning-on-playing-with-religious-beliefs-direct-action-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सब्यसांची विज्ञापन विवाद पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- अब धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ पर चेतावनी नहीं सीधी कार्यवाही होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सब्यसांची विज्ञापन विवाद पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- अब धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ पर चेतावनी नहीं सीधी कार्यवाही होगी
Mon, 01 Nov 2021 09:29 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:29 PM IST
सार
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सबको है। इस आजादी की आड़ में धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ नहीं चलेगा। केवल हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं को ही टारगेट क्यों किया जाता है? किसी अन्य धर्म के बारे में ऐसा कुछ करने की इन फिल्मकारों या डिजाइनरों की हिम्मत क्यों नही होती?
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी के मंगलसूत्र वाले विवादित विज्ञापन को हटाने से मामला खत्म हो गया है। साथ में चेतावनी भी दे डाली कि हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अब कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। अब सीधे कार्यवाही होगी। हिन्दुओं को सॉफ्ट टारगेट बनाने की मानसिकता अब नही चलने वाली है।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि डाबर कंपनी का विवादित करवाचौथ वाला विज्ञापन हो या फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी का मंगलसूत्र का आपत्तिजनक विज्ञापन हो। धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्में ही क्यों न हो, अभी तक इन मामलों में चेतावनी दी गई। चेतावनी के बाद विज्ञापन हटा लिए गए। इस वजह से खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। दोबारा इन लोगों ने ऐसा कुछ किया तो यह माना जाएगा कि यह सब वह सोची-समझी साजिश के तहत कर रहे हैं। तब चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सबको है। इस आजादी की आड़ में धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ नहीं चलेगा। केवल हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं को ही टारगेट क्यों किया जाता है? किसी अन्य धर्म के बारे में ऐसा कुछ करने की इन फिल्मकारों या डिजाइनरों की हिम्मत क्यों नही होती?
विज्ञापन
24 घंटे में हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन
रविवार को गृहमंत्री मिश्रा ने सब्यसांची को 24 घंटे के अंदर मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर डिजाइनर इसे नहीं हटाते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। इससे पहले मिश्रा की चेतावनी के बाद डाबर ने समलैंगिकों के करवाचौथ मनाने का ज्ञआपन भी हटाया गया था।
