फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh home minister narottam mishra said different things on wearing face mask

मप्र के गृहमंत्री ने मास्क नहीं पहनने पर कुछ ही घंटे के भीतर कही अलग-अलग बातें

Thu, 24 Sep 2020 08:25 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh home minister narottam mishra said different things on wearing face mask
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में बेपरवाह लहजे में कहा कि वह किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने भोपाल में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह लंबे समय तक मास्क नहीं पहन पाते।
विज्ञापन


मिश्रा, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण आधारित "संबल" योजना से जुडे़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंदौर में थे। इस कार्यक्रम में उनके मास्क नहीं लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?" 
विज्ञापन




इंदौर में गृह मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह किसी विशेष कारण से मास्क नहीं पहनते, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि वह इसे पहनते ही नहीं हैं।

मिश्रा के पास जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग भी है। जब वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि उनके पास ही खड़े राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं ने महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सवाल दागा है कि क्या कोविड-19 से बचाव के नियम-कायदे केवल आम लोगों पर लागू होते हैं?

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मास्क नहीं लगाने को लेकर मिश्रा के बयान के वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “है कोई माई का लाल जो नियमों के उल्लंघन पर इन पर कार्रवाई का साहस दिखा सके? नियम सिर्फ जनता के लिए?"

हालांकि बाद में उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं को इस पर सफाई देते हुए कहा, "ऐसा नहीं है, लगाता हूं, आवश्यकता होती है तो लगाता हूं। दरअसल लंबे समय तक नहीं लगा पाता। उसके पीछे कारण है। मुझे पॉलिप्स है (नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है।), मास्क लगाने पर घुटन होती है। लेकिन उसके बाद भी मैं कई कार्यक्रमों में, कई स्थानों जहां आवश्यकता होती है, (मास्क) लगाता हूं।"

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक महामारी के कुल 20,834 मरीज मिले हैं। इनमें से 516 मरीजों की मौत हो चुकी है।


इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले हर व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed