फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister Narottam Mishra demands to withdraw Padma honor from Teesta Setalvad

Madhya Pradesh: तीस्ता सीतलवाड़ पर मप्र के गृहमंत्री का हमला, पद्म सम्मान वापस लेने की मांग

Tue, 28 Jun 2022 03:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Jun 2022 03:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीस्ता सीतलवाड़ से पद्म सम्मान वापस लेने की मांग की है। सीतलवाड़ को हाल ही में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 2002 के दंगों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने का आरोप है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister Narottam Mishra demands to withdraw Padma honor from Teesta Setalvad
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीस्ता सीतलवाड़ से पद्म सम्मान वापस लेने की मांग की है। सीतलवाड़ को हाल ही में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 2002 के दंगों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने का आरोप है।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ अवॉर्ड वापसी गैंग की सदस्य थी। यह ऐसे लोग हैं, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है। इनके आचरण संदिग्ध हैं और यह जेल भी गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीतलवाड़ को मुस्लिमों की तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस सरकार ने अवॉर्ड दिया था। उसे वापस लिया जाना चाहिए। ऐसी मेरी मान्यता है। केंद्र सरकार ने 2007 में सीतलवाड़ को सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था।

विज्ञापन

ओवैसी को दंगों में धर्म दिखता है, हमें नहीं
प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुस्लिमों को निशाना बनाने के आरोपों पर गृहमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम दंगे को दंगे की दृष्टि से देखते है। हम आतंकवाद को आतंकवाद की नजर से देखते है। वे इसमें धर्म देखते हैं। वे मुसलमान कहकर जबरदस्ती कौम को दंगाई बनाने की कोशिश करते है। समाज में उपद्रवियों पर कार्रवाई होती है। आगे भी होती रहेगी। ओवैसी धर्म के आधार पर राजनीति करना चाहते है और मैं इसे अच्छा नहीं मानता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed