फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Haryana wrestler became TTE in Railways and started smuggling opium from Ratlam with friend, arrested

मध्य प्रदेश: हरियाणा का पहलवान रेलवे में टीटीई बना और दोस्त के साथ रतलाम से अफीम तस्करी करने लगा, गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 04:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 10 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्री टिकट परीक्षक संदीप जाट को 210 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। संदीप जाट राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है और खेल कोटे से रेलवे में लगा था। दोस्त के साथ अफीम की तस्करी करने लगा। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Haryana wrestler became TTE in Railways and started smuggling opium from Ratlam with friend, arrested
रतलाम में टीटीई को पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 पश्चिम रेलवे के एक टिकट परीक्षक और उसके दोस्त को पुलिस ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर 210 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिस टिकट परीक्षक को पुलिस ने पकड़ा है, वह राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। खेल कोटे से ही वह रेलव में टीटीई बना था और बाद में अपने दोस्त के साथ अफीम की तस्करी करने लगा। रतलाम से अफीम लेकर वह हरियाणा में सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने 35 वर्षीय टीटीई संदीप जाट को उसके दोस्त योगेश बरवाल के साथ पकड़ा है। इंस्पेक्टर लाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि दोनों को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास से पकड़ गया। जाट हरियाणा का रहने वाला है और वह राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। वह पश्चिम रेलवे के रेलवे डिविजन के लिए काम करता है। जीआरपी सूत्रों के अनुसार वह रतलाम में अफीम खरीदकर हरियाणा और अन्य जगहों पर सप्लाई करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed