फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Government will recruit 5204 new Patwari posts in 3 years, the post of city surveyor also approved

मध्य प्रदेश: प्रदेश में तीन साल में पटवारी के 5204 पदों पर होगी भर्ती, नगर सर्वेक्षक के पद भी स्वीकृत

Wed, 13 Apr 2022 01:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें प्रदेश में अगले 3 सालों में 5204 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Government will recruit 5204 new Patwari posts in 3 years, the post of city surveyor also approved
शिवराज कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अगले तीन साल में 5,204 पद भरने के लिए पटवारियों की भर्ती होगी। इसके साथ ही 50 हजार की जनसंख्या पर एक नगर सर्वेक्षक नियुक्त होगा। ये फैसले मंगलवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय पटवारियों के 19 हजार 20 पद स्वीकृत हैं। काम के बोझ को देखते हुए कैबिनेट ने 5 हजार 204 पदों को भरने की स्वीकृति दी है। ये पद अगले तीन साल में भरे जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा 50 हजार की जनंसख्या के सेक्टर पर एक नगर सर्वेक्षक के पद को भी स्वीकृति दी गई है। औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 11 महीने के लिए अतिथि शिक्षकों को 125 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से दिए जाएंगे। यह अधिकतम 5 घंटे दिए जाएंगे। वहीं, प्रतिमाह 14 हजार रुपये अधिकतम मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
कैबिनेट ने सीहोर के ग्राम मंडी निवासी कोवेरी को 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने को भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कावेरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित कैनोइंग वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक जीतने पर पुरुस्कार देने की घोषणा की थी। इसके अलावा प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को भी कैबिनेट ने भी स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दिग्विजय पर बरसे शिवराज
कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगाई कोई भी हो, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। गुंडो और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लेकिन इस बीच दिग्विजय सिंह ने सुबह एक ट्वीट किया था। जिसमें धार्मिक स्थल पर युवक भगवा ध्वज फहरा रहा है और नीचे निष्पक्ष कार्रवाई में मेरा नाम लिखा है। वह घटना मध्य प्रदेश में हुई ही नहीं, अपने प्रदेश का वह फोटो ही नहीं है।
 
ईद तक शांति बनी रहे, यह हमारा दायित्व है
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। अपने प्रदेश में मैं किसी भी कीमत पर अशांति नहीं होने दूंगा। कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवराज ने कहा कि कहीं का फोटो कहीं पर लगाकर पूरे प्रदेश में भ्रम फैलाना। प्रदेश में दंगे हो जाए इसकी कोशिश करना। यह एक अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि आगे हनुमान जयंती का कार्यक्रम है, वह शांतिपूर्वक संपन्न हो। उसके बाद ईद और अन्य त्यौहार है। वह भी निर्विघ्न और शांतिपूर्वक संपन्न हो, यह हमारी ड्यूटी है। लेकिन अपने जिले के प्रभारी चर्चा करके कानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed