फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Government will give relief amount for crops destroyed by rain and hailstorm, CM Chouhan ordered immediate survey

मध्य प्रदेश: बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुईं फसलों के लिए राहत राशि देगी सरकार, सीएम चौहान ने दिए तत्काल सर्वे के आदेश

Sun, 09 Jan 2022 03:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 03:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुईं फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार किसानों को राहत राशि वितरित करेगी, साथ ही किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Government will give relief amount for crops destroyed by rain and hailstorm, CM Chouhan ordered immediate survey
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी मध्यप्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मावठे की बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को खराब फसलों का आकलन कर प्रदेश के किसानों को राहत राशि वितरित करने की व्यवस्था और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए आदेशित किया है। सीएम ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ जिलों में कलेक्टर से चर्चा कर फसलों के नुकसान की जानकारी भी ली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के अनेकों गांव और जिलों में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। वर्षा के कारण फसलों को लाभ भी है, लेकिन ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। मैंने निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि के कारण जहां-जहां हमारे किसान भाइयों और बहनों की फसलें बर्बाद हुई हैं, वहां तत्काल सर्वे किया जाए। सर्वे भी किया जाएगा, क्षति का आकलन किया जाएगा और क्षति के आकलन के बाद किसान को राहत राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले इसके निर्देश भी मैंने दिए हैं। प्रदेश की सरकार हमेशा संकट की घड़ी में अपने किसानों के साथ खड़ी है। तकलीफ है, परेशानी है, नुकसान हुआ है, कष्ट है, संकट है, लेकिन इस संकट से पार निकाल कर हम अपने किसान भाई-बहनों को जिनका नुकसान हुआ है ले जाएंगे। चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed