फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh government plan, marry a widow get Rs 2 lakh

मध्यप्रदेश सरकार की नई योजना- विधवा महिला से शादी पर मिलेंगे दो लाख रुपये

Mon, 09 Oct 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh government plan, marry a widow get Rs 2 lakh

मध्यप्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं की शादी को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विधवा महिला से शादी करने वालों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। हालांकि इसके तहत विधवा महिला की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कहना है कि इस प्रकार का कदम देश में पहली बार उठाया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इसके बाद हर साल 1000 विधवा महिलाओं की शादी हो सकेगी। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अभी तक कितनी विधवा महिलाओं की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें: 10 रु के सिक्के लेने से इनकार पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से विधवा महिलाओं की शादी के लिए योजना तैयार करने को कहा था। मध्यप्रदेश सरकार ने कोर्ट के इस आदेश से प्रेरणा लेते हुए यह स्कीम तैयार की है। बता दें कि विधवा विवाह को देश में साल 1856 में वैध कर दिया गया था। 

शादी के लिए हैं कुछ शर्त

madhya pradesh government plan, marry a widow get Rs 2 lakh

इस योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जिसके तहत 18 से 45 साल की किसी भी विधवा महिला से शादी करने पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रपोजल तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे वित्त विभाग को भेजा जाएगा। 

अधिकारियों की माने तो यह योजना अगले तीन महीनों में लागू हो जाएगी। योजना का कोई गलत इस्तेमाल न करे इसके लिए कुछ शर्त रखी गईं हैं। शर्त के मुताबिक यह शादी युवक की पहली शादी होनी चाहिए जबकि इसका पंजीकरण जिला कलेक्टर के ऑफिस में होना चाहिए, न कि किसी ग्राम पंचायत में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed