{"_id":"59d7d27a4f1c1bcf538b608b","slug":"madhya-pradesh-case-filed-against-shopkeeper-for-refusing-to-accept-rs-10-coins-in-morena","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 10 रु के सिक्के लेने से इनकार पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 10 रु के सिक्के लेने से इनकार पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
एजेंसी, मुरैना
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 रुपये के सिक्के
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के जौरा नगर क्षेत्र में 10 रुपये के सिक्के नहीं लेने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जौरा पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, हमने एक ग्राहक कि शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ग्राहक के मुताबिक, उसने एक रुमाल खरीदने के लिए दुकानदार को 10 रुपये के दो सिक्के दिए थे, लेकिन दुकानदार ने सिक्के लेने से इनकार कर दिया।
घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर दुकानदार को छह महीने के कारावास की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
