फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Cabinet Expansion Live Updates: शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

Thu, 02 Jul 2020 12:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jul 2020 12:35 PM IST
खास बातें

MP Cabinet Expansion Live Updates: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमडंल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल हुए। जिनमें सिंधिया समर्थकों का दबदबा नजर आया। 28 नए मंत्रियों में से 11 सिंधिया खेमे के लोगों ने शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज 20 कैबिनेट और आठ राज्य मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाईं।

विज्ञापन
Madhya pradesh government cabinet expansion live updates news in hindi bjp cm shivraj singh chouhan
शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का विस्तार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:02 PM, 02-Jul-2020

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार संपन्न

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो गया। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

इसके बाद भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिरिराज डंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  

11:58 AM, 02-Jul-2020

20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्रियों को दिलाई शपथ

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज 28 मंत्रियों को शपथ दिलाईं हैं। इनमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
11:52 AM, 02-Jul-2020

शिवराज कैबिनेट में सिंधिया का दबदबा

मध्यप्रदेश में शिवराज चौहान की सरकार बनाने के 100 दिन बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान 28 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जैसा कि पहले से कहा जा रहा था शिवराज कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिखाई दिया।

11:51 AM, 02-Jul-2020

सिंधिया खेमे से 11 मंत्रियों ने ली शपथ

शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया खेमे से नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

11:47 AM, 02-Jul-2020

राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

शिवराज कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो चुका है। राष्ट्रगान के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक समाप्ति हो गई ।
11:45 AM, 02-Jul-2020

ओपीएस भदौरिया ने ली मंत्रीपद की शपथ

ओपीएस भदौरिया शिवराज कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। भदौरिया सिंधिया समर्थकों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 02-Jul-2020

सुरेश धाकड़ ने ली शपथ

पोहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ ने मंत्रीपद की शपथ ली।  10 मार्च 2020 को विधायक पद से दिया था इस्तीफा। 
11:42 AM, 02-Jul-2020

गिरिराज डंडोतिया ने ली मंत्रीपद की शपथ

गिरिराज डंडोतिया ने भी शिवराज कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली।
11:39 AM, 02-Jul-2020

रामकिशोर कांवरे ले रहे हैं मंत्रीपद की शपथ

रामकिशोर कांवरे मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। ये शिवराज सरकार में आदिवासी चेहरा हैं।
11:38 AM, 02-Jul-2020

रामखेलावन पटेल ने मंत्रीपद की शपथ ली

रामखेलावन पटेल मंत्रीपद की शपथ ले रहे हैं। कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। अमरपाटन विधासभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed