फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Government Cabinet Expansion, List of MLA who become ministers in Shivraj Singh Cabinet

मध्यप्रदेश: शिवराज कैबिनेट में 28 नए मंत्री, सिंधिया गुट के 12 नेताओं को मिली जगह

Thu, 02 Jul 2020 01:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Cabinet Expansion, List of MLA who become ministers in Shivraj Singh Cabinet
शिवराज सिंह कैबिनेट विस्तार - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन


भोपाल में राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया समर्थक जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है। संभवत: देश में पहली बार किसी प्रदेश के मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी तादाद में गैर विधायकों को शामिल किया गया है।


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष तौर पर आज सुबह भोपाल पहुंचे।

कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों के साथ बैठक भी की। 



इन नेताओं ने ली शपथ  

  1. गोपाल भार्गव
  2. विजय शाह
  3. जगदीश देवड़ा
  4. बिसाहूलाल सिंह
  5. यशोधरा राजे सिंधिया
  6. भूपेंद्र सिंह
  7. एंदल सिंह कसाना
  8. बृजेंद्र प्रताप सिंह 
  9. विश्वास सारंग
  10. इमरती देवी
  11. प्रभुराम चौधरी
  12. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  13. ओम प्रकाश सकलेचा
  14. उषा ठाकुर
  15. प्रेम सिंह पटेल
  16. हरदीप सिंह डंग
  17. महेंद्र सिंह सिसोदिया
  18. अरविंद सिंह भदौरिया
  19. डॉ. मोहन यादव
  20. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
  21. भारत सिंह कुशवाहा
  22. इंदर सिंह परमार
  23. रामखेलावन पटेल
  24. रामकिशोर कांवरे
  25. बृजेंद्र सिंह यादव
  26. गिरिराज दंडोतिया 
  27. सुरेश धाकड़
  28. ओपीएस भदौरिया 
  • ये पहले से ही हैं मंत्री

  1. नरोत्तम मिश्रा
  2. तुलसीराम सिलावट
  3. कमल पटेल
  4. गोविंद सिंह राजपूत
  5. मीना सिंह

शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया खेमे से नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से कौन-कौन बना मंत्री
 

  1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
  2. प्रभुराम चौधरी
  3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  4. इमरती देवी
  5. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
  6. ओपीएस भदौरिया
  7. गिरिराज दंडोतिया
  8. बृजेंद्र सिंह यादव 
  9. सुरेश धाकड़
  10. हरदीप सिंह डंग
  11. बिसाहूलाल सिंह
  12. एंदल सिंह कसाना


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed