फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh government announces three national awards in memory of Vajpay

मध्य प्रदेश सरकार ने की वाजपेयी की स्मृति में तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

Sun, 19 Aug 2018 06:51 AM IST
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Updated Sun, 19 Aug 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh government announces three national awards in memory of Vajpay

मध्यप्रदेश सरकार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उदयीमान कवि, पत्रकारिता तथा सुशासन के क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के तीन पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की जीवनी अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने का भी ऐलान किया  है। 

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया, ‘‘अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश सरकार ने अटल जी की स्मृति में तीन श्रेणियों - उदयीमान कवि, पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकार और सुशासन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष पांच-पांच लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी को शामिल किया जायेगा।
चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्राथमिक शिक्षा ग्वालियर के गोरखी विद्यालय में हुई थी । वहां उन्होंने 6 ठी से 8वीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी। इस विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा और यहां की कक्षाएं स्मार्ट क्लास रूम के तौर पर विकसित की जायेगी। इसमें उनकी स्मृतियां एक संग्रहालय में सहेजी जायेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भोपाल में निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क और विदिशा मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की घोषणा की। चौहान ने कहा कि भोपाल में बन रहे विश्वस्तरीय हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम वाजपेयी के नाम पर करने के लिये राज्य सरकार रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर आग्रह करेगी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में निर्माणाधीन श्रमोदय विद्यालय का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जायेगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि 22 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में जिलास्तर पर तथा 25 से 30 अगस्त तक ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर श्रद्धांलजि सभाएं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां मध्य प्रदेश के नदियों में प्रवाहित की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed