{"_id":"5e8c4d0e8ebc3e6fd10022f9","slug":"madhya-pradesh-government-announces-rs-50-lakh-insurance-to-workers-who-are-helping-to-deal-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने में सहयोग कर रहे कर्मियों को मिलेगा 50 लाख रुपये का बीमा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने में सहयोग कर रहे कर्मियों को मिलेगा 50 लाख रुपये का बीमा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया एलान
Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में मदद कर रहे पुलिसकर्मियों सहित प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों को 50-50 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा देने की मंगलवार को घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चौहान ने आधिकारिक सरकारी ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को ट्वीट किया कि कोरोना वायरस के योद्धाओं को प्रणाम! भारत सरकार द्वारा कोविड-19 से लड़ने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों का 50 लाख रुपये का बीमा किया गया। मप्र शासन द्वारा कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग के अलावा राजस्व, पुलिस, नगरीय विकास आदि विभागों के जांबाजों को भी 50 लाख रुपये की सुरक्षा।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने में मदद कर रहे कई पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिजन संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को भोपाल में सात पुलिस कर्मियों और उनके परिवार वालों में तथा स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में तैनात पुलिस कर्मियों, नर्स, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों से फोन पर बात कर उनके कार्य की सराहना की थी।
इस बीच, प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट से निपटने में सरकार के प्रयासों में सहयोग की पहल करते हुए यह संकट समाप्त होने तक हर माह अपने वेतन की 30 प्रतिशत राशि (लगभग एक लाख रूपये) प्रधानमंत्री कोष में देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने भी कोरोना वायरस संकट से निपटने में सहयोगस्वरूप एक साल तक अपने वेतन की 30 फीसदी राशि सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी विधायक निधि भी इस संक्रमण से निपटने में व्यय की जाएगी।
