फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Girlfriend sat on dharna outside lover's house with family, angry for not getting married, know what happened next

मध्य प्रदेश: प्रेमिका परिवार के साथ प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी, शादी नहीं करने पर है नाराज, जानिए आगे क्या हुआ

Sat, 16 Apr 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 06:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई, उसके साथ परिवार वाले भी थे। प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा था, प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गई और धरना देने लगी। उसका कहना है कि शादी करूंगी तो प्रेमी से ही, वरना मैं धरने से नहीं हटूंगी।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Girlfriend sat on dharna outside lover's house with family, angry for not getting married, know what happened next
प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगरौली जिले में प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका धरने पर बैठ गई। परिवाले भी उसका साथ दे रहे थे। प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा था, प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गई और धरना देने लगी। उसका कहना है कि शादी करूंगी तो प्रेमी से ही, वरना मैं धरने से नहीं हटूंगी। आखिर में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवानगर थाने क्षेत्र के माजन कला का रहने वाला 23 वर्षीय अंजनी शाह और धरने पर बैठी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। तीन सालों से शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा था, लेकिन जब युवती शादी के लिए बोली तो वह मुकर गया। मामले में पीड़ित युवती ने इसके पहले भी बरगवां थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने शादी के लिए समझौता कराया था। लेकिन इसके बाद भी युवक शादी करने से मुकर गया। अब युवती बीते दिनों युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गई। उसके बाद भी लड़का शादी के लिए राजी नहीं हुआ। अंत में युवती ने थक हारकर जिले के नवानगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

 
नवानगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर 376 के तहत अपराध कायम कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवती ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष से युवक उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराना चाह रही थी लेकिन जैसे ही खबर सुर्खियों में आई, पुलिस हरकत में आई और युवती के पास जाकर उसकी शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed