फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Former BJP MLA accuses party of neglect and dictatorship, resigns from primary membership

मध्यप्रदेश: भाजपा के पूर्व विधायक ने पार्टी में उपेक्षा और तानाशाही का लगाया आरोप, सदस्यता से दिया इस्तीफा

Thu, 16 Jul 2020 03:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Former BJP MLA accuses party of neglect and dictatorship, resigns from primary membership
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश कांग्रेस में फूट के बाद सत्ता पर काबिज हुई भाजपा पर पार्टी के ही एक पुराने नेता और पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोप लगाने वाले पूर्व भाजपा विधायक रामदयाल प्रभाकर ने इसी वजह से अपने इस्तीफे की चिट्ठी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेज दी है।

विज्ञापन


रामदयाल प्रभाकर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा देने की बात भी उस पत्र में कहा है। पत्र में पूर्व विधायक प्रभाकर ने पार्टी में तानाशाही और पुराने कार्यकर्ताओं की भयंकर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है। सियासी गलियारों में रामदयाल के इस्तीफे की पेशकश से हलचल मच गई है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। रामदयाल प्रभाकर दतिया के सेवड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन



बता दें कि दो जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार और उसके बाद विभागों के बंटवारे के दौरान भी भाजपा में असंतोष के स्वर उठने लगे थे और अब पूर्व विधायक के इस्तीफे की पेशकश से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed