फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Forest Minister Shah said in Indore - I am MLA for 32 years, we have no protection, those who do wrong things will go to jail

मध्यप्रदेश: इंदौर में बोले वन मंत्री शाह- 32 साल से एमएलए हूं, हमारा किसी को संरक्षण नहीं, गलत काम करने वाले जेल जाएंगे

Thu, 13 Jan 2022 08:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाए युवकों के मामले में वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि गलत करने वाले जेल जाएंगे। उनके दादाजी, पिताजी मेरे साथ थे। नौजवान मेरे साथ हैं। मैं 32 साल से मैं विधायक हूं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Forest Minister Shah said in Indore - I am MLA for 32 years, we have no protection, those who do wrong things will go to jail
विजय शाह, वन मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाए युवकों के मामले में वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि गलत करने वाले जेल जाएंगे। उनके दादाजी, पिताजी मेरे साथ थे। नौजवान मेरे साथ हैं। मैं 32 साल से मैं विधायक हूं। 
विज्ञापन


इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे वन मंत्री शाह से सेक्स रैकेत में लिप्त पाए गए भाजपाई युवकों को लेकर सवाल पूछा गया था। युवकों के साथ मंत्री शाह की फोटो वायरल हुई थी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक जीवन में रहते हैं। मैं 32 साल से एमएलए हूं। उनके दादाजी मेरे साथ थे। उनके पिताजी मेरे साथ थे। नौजवान मेरे साथ हैं। आने वाली पीढ़ी मेरे साथ हैं। मतलब चार पीढ़ी मेरे साथ हैं। अगर कोई गलत काम करेगा तो पुलिस अपना काम करेगी। ऐसे लोग जेल जाएंगे। हमारा कोई संरक्षण नहीं है। मुझे जोड़कर उनके साथ फोटो दिखाना, मैं उनकी बुद्धि को प्रणाम करता हूं। गौरतलब है कि इंदौर के स्पा सेंटर से पकड़ाए गए सेक्स रैकेट में पुलिस ने जिन युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था उनमें तीन युवक खंडवा जिले से भाजपा से जुड़े थे। इसके बाद तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed