मध्यप्रदेश: धार में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला, इंदौर, भोपाल और उज्जैन पूरी तरह से बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के धार जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज पाया गया है। धार के कलेक्टर श्रीकांत भनोठ ने बताया कि भक्तियार मार्ग के तीन किलोमीटर के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में बुधवार को 72 नए मामले सामने आए। इस वजह से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 385 तक पहुंच गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया है।#MadhyaPradesh: First Coronavirus positive case reported in Dhar; 3 km area near Bhaktiyar Marg sealed: Dhar Collector Srikant Bhanoth
— ANI (@ANI) April 9, 2020विज्ञापन
इंदौर में बुधवार को कोरोना वायरस से छह और लोगों की जान चली गई। शहर में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 47 से 59 वर्ष की उम्र के छह पुरुषों ने पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनकी मौत से पहले लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
इंदौर, भोपाल और उज्जैन पूरी तरह से बंद
वहीं इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन तीनों शहरों में कोरोना के सबसे अधिक मामले आए हैं। इसलिए इन्हें पूरी तरह से बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से इन जगहों पर जरुरी सामानों की सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं।खंडवा में पांच पॉजिटिव मामले
खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। खंडवा की कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने कहा कि संक्रमितों की ट्रेसिंग पर काम जारी है।
Madhya Pradesh: 5 Coronavirus positive cases reported in district Khandwa, contact tracing of positive cases underway: District Collector Khandwa Tanvi Sundriyal
— ANI (@ANI) April 9, 2020
