{"_id":"5edb4d7dfc3402213018df81","slug":"madhya-pradesh-electricity-department-hands-over-rs-80-trillion-bill-to-consumer-in-singrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिंगरौली में बिजली विभाग ने उपभोक्ता को थमाया 80 खरब रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिंगरौली में बिजली विभाग ने उपभोक्ता को थमाया 80 खरब रुपये का बिल
Sat, 06 Jun 2020 01:32 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
80 खरब रुपये का बिजली बिल
- फोटो : special arrangement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में बिजली विभाग ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। राज्य के सिंगरौली जिले के बैढ़न में बिजली कंपनी ने ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक राम तिवारी के घर 80 खरब रुपए का बिल भेज दिया। राम तिवारी ने पहले जब बिल देखा तो वे चौक गए, क्योंकि इसे तो वे अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेचकर भी नहीं चुका सकते। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत बिजली कंपनी के अधिकारियों को की। इतना ज्यादा बिल मिलने बाद वे परेशान हैं और लगातार इसे कम कर सही बिल देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर मामला प्रकाश में आने के बाद लोगों ने कहा है कि इतना बिल तो पूरे जबलपुर रीजन का नहीं होता है। 80 खरब रुपए का बिजली बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। लोग इसमें कितने शून्य लगे हैं यह पढ़ रहे हैं। इससे पहले ऐसा बिजली बिल किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
संबंधित मामले को लेकर जब बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री एसपी तिवारी से बात की गई तब श्री तिवारी के द्वारा कहा गया कि यह बिल फर्जी एवं गलत है। बिल मिलने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं और बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर बिल सुधार करने की मांग की हैं।
विज्ञापन
