फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election: congress 7 candidates name may be clear today

इंदौर से इन उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस ने किए तय!

Thu, 25 Oct 2018 07:30 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election: congress 7 candidates name may be clear today
Congress
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों में टिकटों को लेकर मारा-मारी है। भाजपा और कांग्रेस का टिकट पाने के लिए नेता लाइन लगाए खड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में इंदौर से 7 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। कुछ समय पहले दिल्ली मे समाप्त हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इंदौर -1 से संजय शुक्ला, इंदौर-2 से मोहन सेंगर, इंदौर-3 से पिंटू जोशी जबकि इंदौर-4 सीट को अभी होल्ड पर रखने की खबर है। वहीं इंदौर-5 से पंकज संघवी, सांवेर से तुलसी सिलावट, राऊ से जीतू पटवारी और देपालपुर से विशाल पटेल को टिकट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन



इसके अलावा खरगोन से रवि जोशी, खंडवा से कुंदन मालवीय, बडवाह से सचिन बिरला, पंधाना से छाया मोरे की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार अब इन नामों पर मुहर कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी करेगी, जिसकी अध्यक्षता 26 अक्टूबर को राहुल गांधी करेंगे।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट 25 अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेजेगी। जब अरुण और मीनाक्षी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया, तो दोनों ने ये फैसला राहुल गांधीपर छोड़ दिया। माना जा रहा है कि 26 अक्टूबर को सीईसी की बैठक में इंदौर के कुछ और नामों पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक नंबर से कमलेश खंडेलवाल, 2 से चिंटू चौकसे, 5 से अर्चना जायसवाल व छोटे यादव के नाम शामिल है। 4 नंबर से सुरेश मिंडा व सुरजीत चड्ढा के नाम चल रहे हैं, वहीं महू से अंतर सिंह दरबार का नाम तय माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed