फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Elderly selling belan on the pavement in Sagar said goodbye to the world, the video went viral

मध्यप्रदेश: सागर में फुटपाथ पर बेलन बेच रहे बुजुर्ग ने दुनिया को कहा अलविदा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 12 Nov 2021 11:46 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर में फुटपाथ पर बेलन बेचते-बेचते 80 वर्षीय चंदनलाल राय की मौत हो गई। बाजार में सामान बेचते हुए बुजुर्ग की मौत का वीडियो वायरल हो गया है। 
 

Madhya Pradesh: Elderly selling belan on the pavement in Sagar said goodbye to the world, the video went viral
सागर में बेलन बेच रहे बुजुर्ग की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में फुटपाथ पर बेलन बेच रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का परिवार तंगहाली से जूझ रहा था। इस वजह से 80 साल की उम्र में भी बुजुर्ग को बाजार में फुटपाथ पर बेलन बेचने पड़ रहे थे। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 80 वर्षीय चंदनलाल राय है। वह कीर्ति स्तंभ के पास तुलसीनगर में रहता है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। रोज की तरह बुजुर्ग बेलन-चौकी बेचने निकला था। ठंड में भी एक शर्ट पहने चंदनलाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। तब वह फुटपाथ पर ही पीछे खड़ी मोटरसाइकिल का सहारा लेकर बैठ गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से कुछ देर पहले तक बुजुर्ग सामान बेचता नजर आया था। बताया जा रहा है कि मौत ठंड की वजह से हुई है। 


इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि चंदनलाल के चार बेटे और एक बेटी है। एक बेटा मानसिक रोगी है। तीन बेटे मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी हो गई है, जबकि चारों बेटे अविवाहित हैं। 70 वर्षीय पत्नी सियारानी भी बीमार रहती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने उठाई सरकार की योजनाओं पर सवाल
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सरकारी योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह खबर मध्यप्रदेश सरकार की हवा-हवाई स्ट्रीट वेंडर योजना की पोल खोलती है। सरकार कई महीनों से फुटपाथ, सड़कों पर दुकान लगाने वालों को लोन दे रही है ताकि वह कारोबार कर सकें। हकीकत इसके उलट है। शिवराज सरकार की हर योजना एक धोखा साबित हो रही है।   

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed