फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Diggi shared a controversial video about Savarkar, Sarang said he lost his mental balance

Madhya Pradesh: दिग्गी ने सावरकर को लेकर विवादित वीडियों शेयर किया, सारंग बोले मानसिक संतुलन खो बैठे

Fri, 24 Jun 2022 01:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Jun 2022 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सावरकर के विवादित वीडियों शेयर किया है। वीडियों में सावरकर पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्गी पर पलटवार कर कहा कि वह मानसिक संतुलन खो बैठे है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Diggi shared a controversial video about Savarkar, Sarang said he lost his mental balance
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सावरकर के विवादित वीडियों शेयर किया है। वीडियों में सावरकर पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्गी पर पलटवार कर कहा कि वह मानसिक संतुलन खो बैठे है।

विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक वीडियों शेयर किया है। इसमें एक पत्रकार अपनी खबरों और पुराने दस्तावेजों के आधार पर सावरकर को लेकर विवादित बाते कही है। इसमें विनायक दामोदर सावरकर एक ब्रिटिश महिला केस दुष्कर्म करने की कोशिश करने, ब्रिटिश सरकार से 60 रुपए प्रति माह पेंशन लेने की बातें कही है। इस विवादित वीडियों को शेयर कर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि सावरकर जी पर कुछ और तथ्य सामने आए हैं। सुनना चाहेंगे।

विज्ञापन

इस मामले पर बीजेपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। सारंग ने कहा कि दो टके के लोग सावरकर पर इल्जाम लगा रहे है। वीर सावरकर ने देश के लिए सर्वस्व निछावर किया है। वीर सावरकर के लिए ऐसा बयान पर ऐसा बयान शर्मनाक ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मानसिक स्तर पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है। दिग्विजय सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ऐसे बयानों से वो दस जनपथ पर अपना नंबर बढ़ा सकते हैं, लेकिन देश की जनता सब समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed