{"_id":"60ba4b48fff3ce7d3a7db04a","slug":"madhya-pradesh-dewas-sdm-message-to-lady-food-inspector-i-am-coming-to-room-at-night-collector-removed-him-from-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: 'रात को कमरे पर आ रहा हूं' एसडीएम ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा मैसेज, पद से हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: 'रात को कमरे पर आ रहा हूं' एसडीएम ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा मैसेज, पद से हटाया गया
Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के देवास जिले में खातेगांव के एसडीएम पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि एसडीएम ने अश्लील मैसेज भेजकर कमरे पर बुलाया था। इसके बाद खातेगांव एसडीएम को पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले में खातेगांव एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया गया। एसडीएम पर महिला फूड इंस्पेक्टर ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। महिला पदाधिकारी के पति ने इसकी शिकायत देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से की, जिसके बाद खातेगांव एसडीएम को हटा दिया गया। हालांकि, एसडीएम ने महिला फूड इंस्पेक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, देवास में कार्यरत महिला फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने आरोप लगाया कि एसडीएम संतोष तिवारी अश्लील मैसेज भेजते हैं। एसडीएम मैसेज में लिखते हैं कि तुम मेरे कमरे में आ जाओ या मैं रात को 11:30 बजे तुम्हारे कमरे पर आ जाऊंगा। प्रियंका ने यह आरोप लगाया है कि एसडीएम बिना काम के भी कई बार ऑफिस आ जाते थे। महिला पदाधिकारी ने एसडीएम के बारे में अपने पति को बताया तो उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर दी।
एसडीएम ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
इस मामले में एसडीएम ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि महिला के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उसके खिलाफ एक मामले में गड़बड़ी पाई गई, जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में वह मुझे फंसा रही है। पहले भी वह ऐसे आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन
पद से हटाए गए एसडीएम
महिला के पति की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्रवाई की। उन्होंने खातेगांव एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया। उनकी जगह त्रिलोचन सिंह को एसडीएम बनाया गया है। वहीं, कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।