फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Dewas district Burglars who left behind note at SDM home on finding paltry cash held 

मध्यप्रदेश: मजिस्ट्रेट के घर चोर को नहीं मिली पर्याप्त नकदी और गहने, छोड़ा नाराजगी भरा नोट

Wed, 13 Oct 2021 12:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, देवास
पीटीआई, देवास Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Oct 2021 12:18 AM IST
सार

देवास जिले के खातेगांव कस्बे में तैनात उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) त्रिलोचन सिंह गौर के बंद घर में घुसने के बाद, चोरों के एक समूह को यह देखकर निराशा हुई कि उनके पास चोरी करने के लिए बहुत कुछ नहीं था। इसके बाद चोरों ने हिंदी में एक हस्तलिखित नोट छोड़ा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Dewas district Burglars who left behind note at SDM home on finding paltry cash held 
घर में चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी अधिकारी के घर में पर्याप्त नकदी एवं कीमती सामान नहीं मिलने से नाराज चोरों ने वहां एक नोट लिख कर छोड़ दिया, जिसमें लिखा था, ‘जब पैसे नहीं थे, तो घर में ताला नहीं लगाना था कलेक्टर’। पुलिस ने बताया कि नोट छोड़ने वाले दो चोरो को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


देवास जिले के खातेगांव कस्बे में तैनात उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) त्रिलोचन सिंह गौर के बंद घर में घुसने के बाद, चोरों के एक समूह को यह देखकर निराशा हुई कि उनके पास चोरी करने के लिए बहुत कुछ नहीं था। इसके बाद चोरों ने हिंदी में एक हस्तलिखित नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था, 'जब पैसे नहीं थे, तो घर में ताला नहीं लगाना था कलेक्टर'।
विज्ञापन


चोर द्वारा लिखे गए इस नोट की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चोर ने इस नोट को लिखने के लिए उसी अधिकारी की डायरी के पेज और पेन का उपयोग किया।कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि दो चोरों की पहचान कुंदन ठाकुर (32) और शुभम जायसवाल (24) के रूप में हुई है, जबकि उनका सहयोगी प्रकाश उर्फ गांजा अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें से जायसवाल ने ही गौर के घर में महज 5,500 रुपये नकद मिलने से निराश होकर नोट लिखा था। सिंह ने कहा कि चोरों ने एसडीएम के घर की रेकी करने के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जहां वर्तमान में कोई भी नहीं रह रहा है।

उन्होंने कहा कि चोरी की घटना के 15-20 दिन पहले ही गौर को देवास के उपजिलाधिकारी के पद से तबादला कर जिले के खातेगांव का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह अपनी नई तैनाती पर खातेगांव चले गए थे और उन्होंने अपना देवास शहर स्थित सिविल लाइन इलाके का सरकारी आवास खाली नहीं किया था।


सिंह ने बताया कि इसी बीच, उनके सिविल लाइन इलाके के इस सरकारी आवास पर पिछले 15 दिनों से ताला लटका देखकर चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। सिंह ने बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ, जब गौर 15 दिन बाद अपने इस आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने घर के ताले टूटे देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। सूत्रों के अनुसार मौके पर एसडीएम को टेबल पर उन्हीं की डायरी से फटा यह कागज मिला, जिस पर चोर ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोट लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed