{"_id":"62a461402a1d9b33aa54b1fe","slug":"madhya-pradesh-daughter-killed-mother-by-pelting-stones-on-her-head-in-betul-incident-for-5-82-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: बैतूल में बेटी ने सिर पर पत्थर पटककर की थी मां की हत्या, 5.82 लाख के लिए की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: बैतूल में बेटी ने सिर पर पत्थर पटककर की थी मां की हत्या, 5.82 लाख के लिए की वारदात
Sat, 11 Jun 2022 03:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 03:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में रुपयों के लालच में बेटी ने अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटी के पति ने भी वारदात में साथ दिया। दोनों ने बाद में शव जंगल में फेंक दिया था। चालाकी दिखाते हुए उन्होंने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
60 वर्षीय भागिरती झरबड़े की हत्या का आरोप उसकी ही छोटी बेटी ऊषा पर लगा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बैतूल में बेटी पर अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बेटी ने पति के साथ मिलकर मां की हत्या की फिर दोनों ने शव जंगल में फेंक दिया था। चालाकी दिखाते हुए उन्होंने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि 6 जून को बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे स्थित जंगल में बंजारी माई के पास बुजुर्ग महिला का शव मिला था। शव का पहचान पाथाखेड़ा की रहने वाली 60 साल की भागिरती झरबड़े के रूप में हुई थी। पड़ताल में पता चला कि भागिरती छोटी बेटी ऊषा और दामाद करन वाईकर के पास एक महीने से रह रही थी। भागिरती झरबड़े की बेटी और दामाद के पुलिस ने जब बयान लिए तो वे थोड़ा हड़बड़ाए। पुलिस ने थाने ले जाकर जब सख्ती से दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।
पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने गांव की जमीन 5 लाख 82 हजार रुपए में बेची थी। ये रुपये उन्होंने ऊषा के खाते में जमा करवा दिए थे। भागिरती की दो बेटियां हैं। इसीलिए तय किया था कि रकम दोनों में बराबर बांट देंगी। यह बात ऊषा को बताई तो वह गुस्से में आ गई। बोली- जब वह उसके साथ रह रही है तो फिर आधी रकम दीदी रेखा पाटिल निवासी पाथाखेड़ा को क्यों देगी। 29 मई को मां-बेटी में विवाद हुआ। गुस्से में आकर ऊषा ने बड़ा पत्थर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पति के साथ मिलकर लाश को पॉलीथिन में लपेटा और कार में रखकर बंजारी माई के आगे पीपल खूटा की ढलान में फेंक दिया।
विज्ञापन
बेटी और दामाद ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 1 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर नर्मदापुरम में गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं, जब बहन ने पूछा तो बता दिया कि मां के साथ नर्मदा नहाने गए थे, जहां वह नहाते समय नदी में बह गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।