{"_id":"60cb8e849e472d52bb288f8a","slug":"madhya-pradesh-darshan-will-start-at-lord-shri-mahakaleshwar-temple-ujjain-from-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 28 जून से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन होंगे शुरू, ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: 28 जून से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन होंगे शुरू, ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलेगी अनुमति
Fri, 18 Jun 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:50 AM IST
सार
- शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अथवा कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।
- 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति
- गर्भगृह एवं नन्दी हॉल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, भस्म आरती एवं शयन आरती में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए 28 जून से दर्शन शुरू होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जाएगी। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (एक डोज लगवाने पर भी) या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट के अनुसार दर्शन की अनुमति दी जाएगी
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन हेतु खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जाएगें, लेकिन शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अथवा कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
उक्त निर्णय महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गुरुवार को लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति आशीष सिंह द्वारा की गई।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य विनीत गिरी महाराज, आशीष पुजारी, विजयशंकर शर्मा, दीपक मित्तल, महाकाल मंदिर प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, प्रदीप गुरु मौजूद थे।
बैठक में निम्नानुसार अन्य प्रमुख निर्णय लिए गए :-
- श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
- मंदिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध रहेगा।
- गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- भस्म आरती एवं शयन आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ शुरू करने का अनुमोदन किया गया।
- इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित रहेगा।
