फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates Four people including two Covid19 infected Run away from Indore Isolation center caught

एमपी में कोरोना : मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1310 हुई, 69 लोगों की मौत

Fri, 17 Apr 2020 09:56 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates Four people including two Covid19 infected Run away from Indore Isolation center caught
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 1,310 हुए। अब तक 69 लोगों की मौत। 68 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इंदौर में 842 और भोपाल में 197 मामले सामने आ चुके हैं। पूरे राज्य में 408 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस वायरस ने अब दो और जिलों में अपने पांव पसार लिए हैं और अब यह 52 में से 26 जिलों में फैल गया है। आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में भी पहला मामला सामने आ चुका है। इंदौर में आज 40 नए कोरोना पाजेटिव पाए गए। 43 तक आंकड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


4500 सैंपल की जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आना है
4500 सैंपल की जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आना है। इसमें भोपाल के 3500, प्रदेश के अन्य जिलों से एक हजार सैंपल जांच होनी है। शुक्रवार को 1200 सैंपल विशेष विमान से जांच के लिए दिल्ली भेजे गए। इन सैंपल की जांच दिल्ली समेत प्रदेश में 9 स्थानों पर की जा रही है।
विज्ञापन


हवाई यात्रियों के माध्यम से शहर में कोरोना का प्रसार हुआ
कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी-फरवरी में हवाई यात्रियों के माध्यम से शहर में वायरस का फैलाव हुआ। इंदौर में वायरस से स्थिति काफी खराब है। अब तक संक्रमण से 47 लोगों की मौत हो गई है। शहर में मरने की  प्रतिशत दर राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथक केंद्र से भागे चार लोग पकड़े
मध्यप्रदेश में इंदौर के एक होटल में बनाए गए पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल चार कोविड-19 संक्रमितों समेत चार लोगों को मुरैना जिले में पकड़ लिया गया है। वे मालवाहक ट्रक से अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गहलोत ने बताया कि 40 से 60 वर्ष की उम्र के चार लोगों को इंदौर से करीब 550 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में गुरुवार देर रात पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से दो लोग जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

सीएसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले चारों लोग एक मालवाहक ट्रक में सवार होकर अपने गृहराज्य में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। यह ट्रक उत्तर प्रदेश में ही पंजीबद्ध है। ट्रक के चालक और क्लीनर को भी चारों लोगों के साथ मुरैना में मेडिकल निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत की जांच की जा रही है।

गहलोत ने बताया कि पृथक केंद्र से भागे चारों लोगों के खिलाफ इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 188 (सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना), धारा 270 (ऐसा घातक कार्य करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


उन्होंने बताया कि पृथक केंद्र से भागे एक व्यक्ति की तलाश जारी है। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। सीएसपी ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाए गए पृथक केंद्र के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को आठ लोग भाग गए थे। पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed