फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: corona updates in bhopal indore and other cities

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 682 नए मामले, भोपाल में पुलिस अधिकारी की कोरोना से मौत

Sat, 18 Jul 2020 11:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: corona updates in bhopal indore and other cities
कोरोना से पुलिस अधिकारी की मौत - फोटो : भोपाल पुलिस
मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 682 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21,763 पर पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 706 हो गई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, जबकि सीहोर, खंडवा, सागर, टीकमगढ़ और ग्वालियर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 288 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 129, उज्जैन में 71, बुरहानपुर में 23, सागर में 23, खंडवा में 18, जबलपुर में 17, खरगोन में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 145 नए मामले इन्दौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 109, ग्वालियर में 51, जबलपुर में 36, मुरैना में 29, खरगोन में 25, होशंगाबाद में 21, खंडवा में 18, धार में 17, देवास में 13, और नरसिंहपुर में 18 नये मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 21,763 संक्रमितों में से अब तक 14,864 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 6,193 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 350 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,262 निषिद्ध क्षेत्र हैं।


भोपाल में पुलिस अधिकारी की कोरोना से मौत
प्रेम प्रकाश गौतम उप पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) की आज कोरोना से मौत हो गई। 38  साल से पुलिस सेवा में थे। 

होटल मालिक भी संक्रमित
आरएसएस कार्यालय भोपाल में दो बड़े पदाधिकारियों के बाद आज इंदौर अर्चना कार्यालय में करीब 10 लोग पॉजिटिव निकले। वहीं, खंडवा के मोरटक्का में नर्मदा किनारे स्थित प्रसिद्ध मिडवे होटल के मालिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होटल व्यवसायी के पिता कोरोना पॉजिटिव निकले। खंडवा प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर होटल को बंद कराया। लगभग 30 से 40 कर्मचारियों को क्वारंंटीन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed