{"_id":"61339b078ebc3e5acc32961b","slug":"madhya-pradesh-congress-said-kamal-naths-health-is-completely-fine-news-of-hospitalization-as-misleading","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस बोली- कमलनाथ का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बताया भ्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस बोली- कमलनाथ का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बताया भ्रामक
Sat, 04 Sep 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:42 PM IST
सार
मप्र के पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों को प्रदेश कांग्रेस ने भ्रामक बताया है। पार्टी ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों को पार्टी ने भ्रामक बताया है। पार्टी ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
मप्र कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही सारी खबरें भ्रामक हैं। इससे पहले सोशल मीडिया में खबरें आई थीं कि कमलनाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी दावा किया गया था कि मेदांता में जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं। कमलनाथ की तीन महीने पहले तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया था। 10 दिन तक भर्ती होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे थे।
विज्ञापन
