वीडियो : कांग्रेस विधायक ने कलेक्टर को ट्रांसफर की धमकी, सरकार ने कर दिया तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में कांग्रेस विधायक भूरिया कलेक्टर को धमका रही हैं और कह रही हैं कि अब कुछ ही दिन और अधिकारी अलीराजपुर जिले की 'रोटी खा लें'। क्योंकि इसके बाद कलेक्टर यहां रह नहीं पाएंगे।
#WATCH Alirajpur: Congress MLA Kalawati Bhuria threatens to transfer District Collector. The officer was transferred later in the day #MadhyaPradesh (20.12.18) pic.twitter.com/NWf3XqGNa6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 22, 2018
इतना ही नहीं,विडियो में कलावती भूरिया कलेक्टर समेत कुछ और कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। विधायक बनने के बाद एक सभा में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दिया। कड़े लगजे में उन्होने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें। इस विडियो में जीत के बाद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए भूरिया ने कहा कि आप लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है।
पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया कांग्रेस के ही स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी भी हैं। 18 साल से कलावती झाबुआ की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत कर अलीराजपुर जिले के जोबट से वह अब विधायक बनी हैं।
खास बात यह है कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है । अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा दिया गया है और सीहोर ट्रांसफर कर दिया गया है।
