{"_id":"60527acc8f14b20acb65a096","slug":"madhya-pradesh-congress-leader-pratap-singh-parmar-killed-police-case-registered-against-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह परमार की हत्या, छह लोगों पर पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह परमार की हत्या, छह लोगों पर पुलिस ने किया केस दर्ज
Thu, 18 Mar 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, छतरपुर
एजेंसी, छतरपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
mp police
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बादामलहारा में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के एक ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नेता का नाम प्रताप सिंह परमार (45) बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें एक होटल के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। इधर, कांग्रेस नेता की हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों और परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और बवाल काटा। फिलहाल प्रशासन की ओर क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में हकीम सिंह, मोर पाल सिंह, हरदेव सिंह , इमराट लोधी, रामकृपाल लोधी और हरिचरण लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 15 सदस्यों की एक टीम गठित की और आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले की जांच के लिए पूर्व मंत्रियों और विधायकों की छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।
विज्ञापन
