{"_id":"6186728a4c332a7bf3224258","slug":"madhya-pradesh-congress-kamal-nath-meets-congress-president-sonia-gandhi-explains-the-reason-for-the-defeat-in-the-by-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश कांग्रेस: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, बताए उपचुनावों में मिली हार के कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश कांग्रेस: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, बताए उपचुनावों में मिली हार के कारण
Sat, 06 Nov 2021 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:48 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी चीफ सोनिया गांधी से एक घंटा मुलाकात की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली बैठक में कमलनाथ ने सोनिया को हालिया उपचुनावों के नतीजों की जानकारी दी। साथ ही सदस्यता अभियान समेत अन्य मुद्दों पर भी बात हुई।
इस दौरान कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में किसानों के खाद संकट, संभावित बिजली संकट, बढ़ती महंगाई समेत अन्य मसलों पर बात की। साथ ही यह भी बताया कि किस तरह प्रदेश कांग्रेस इन मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करने का विचार बना रही है।
उपचुनाव परिणामों पर पार्टी सख्त
उपचुनावों के परिणामों को पार्टी ने सख्ती से लिया है। कमलनाथ 9 नवंबर को इस मामले की समीक्षा करेंगे। इसके लिए सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार के कारणों की रिपोर्ट करने को कहा है। 2 नवंबर को आए उपचुनावों में कांग्रेस को रैगांव छोड़कर खंडवा लोकसभा सीट पर, पृथ्वीपुर और जोबट सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। तीनों ही सीटों पर हारे हुए प्रत्याशियों के साथ-साथ प्रभारियों और सह-प्रभारियों से भी अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।