फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj told the officials that you will be directly responsible for making a mistake, I am in live contact with the public.

Madhya Pradesh: CM शिवराज बैठक में अधिकारियों से बोले- गड़बड़ की तो सीधे जिम्मेदार होंगे, जनता से सीधे कांटैक्ट में हूं

Sun, 15 May 2022 10:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 May 2022 10:47 AM IST
सार

प्रदेश में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। इसमें  विभिन्न विभागों और सभी जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े कामों में गड़बड़ की तो सीधे जिम्मेदार होंगे। जनता से सीधे कांटैक्ट में हूं। ध्यान रहे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj told the officials that you will be directly responsible for making a mistake, I am in live contact with the public.
सीएम शिवराज ने अधिकारियों के साथ सुबह 7 बजे की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि भोपाल से लेकर चौपाल तक पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मिशन नगरोदय कार्यक्रम के शुभारंभ के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंचायत के काम को लेकर जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर, आजीविका मिशन की गतिविधियां, मनरेगा के काम, ग्रामीण आवास सहित जल संरचनाओं के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विशेष रूप से ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी गड़बड़ी हुई तो सीधे जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं  जनता से लाइव कॉन्टैक्ट में हूं। ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन का बेहतर प्रयोग करने, तकनीक के जमाने में सजग रहने, सूचनाओं के विभिन्न माध्यमों से जनता को शासन के विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों से अवगत कराएं। शिवराज ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका अधिकारी और मेरा मुख्यमंत्री होना तभी सार्थक जब जनता का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है, आपूर्ति निरंतर रहे। उन्होंने बिजली चोरी करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सुबह 7 बजे की बैठक जनता की जिंदगी में एक नई सुबह की तरह हो। मुख्यमंत्री ने 7 बजे की बैठक बुलाने का कारण बताते हुए कि आप 10 बजे से काम में लग जाएं। आप सभी सुबह योगा करें, ध्यान करें, वॉक करें और फिट रहें।

16 से 20 मई तक यह कार्यक्रम

  •  16 मई को संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह राशि का वितरण 600 करोड़ रुपये किया जाएगा।
  •  17 मई को प्रधानमंत्री आवास शहरी हितग्राहियों को गृह प्रवेश राशि 600 करोड़ और अन्य योजनाओं का प्रारंभ। लगभग 12 हजार करोड़ का किया जाएगा।  
  •  18 मई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1650 करोड़ का हस्तांरण किया जाएगा।
  •  19 मई को मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को लाभ और प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।
  •   20 मई को कायाकल्प अवॉर्ड का विभागीय कार्यक्रम आयोजित होगा।


बैठक में सभी 52 जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीएमओ, नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, पीएचई विभाग के अधिकारी, ग्रामीण विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed