फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh said Corona infection situation was in Control, but Jamaat spread

मध्यप्रदेशः सीएम शिवराज बोले- कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधर रही थी, लेकिन जमात ने फैला दिया

Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh said Corona infection situation was in Control, but Jamaat spread
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ ऑडियो ब्रिज में कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति सुधर रही थी, लेकिन तब्लीगी जमात के लोगों ने इस संक्रमण को फैला दिया। राज्य में अब जो नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर जमात के ही लोग हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, पार्टी कार्यकर्ता सभी डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हमारे कई अफसर, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं, लेकिन किसी का भी मनोबल टूटा नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के बढ़ने के संकेत दिए और कहा कि यह 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकता है, लेकिन कुछ जरूरी रियायतों पर विचार हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं, इसके बाद ही कुछ फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह चेतावनी भी दी कि इस महामारी के दौरान कोई भी व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास या अन्य प्रकार की गड़बड़ियां पैदा करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed